बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा पंचायत राज विभाग में 1250 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 2 जून से 30 जून 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के लिए आयोजित की जा रही है।

पदों का विवरण:
इस भर्ती में विभिन्न विभागों के अंतर्गत कुल 1250 रिक्त पद भरे जाएंगे, जिनमें पंचायत राज विभाग के 22 पद, नगर विकास और आवास विभाग के 45 पद, सामान्य प्रशासन विभाग के 34 पद, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के 13 पद, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के 45 पद और अन्य विभागों के रिक्त पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता:
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक या समकक्ष डिग्री धारक होना चाहिए।
- वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी में से किसी एक विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है।
आयु सीमा:
- सामान्य वर्ग: न्यूनतम 22 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष।
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
- आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य वर्ग: ₹700
- SC/ST/Women/दिव्यांग: ₹150
- बैंक शुल्क अतिरिक्त रूप से लिया जाएगा।
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) से करना होगा।
चयन प्रक्रिया:
- प्रारंभिक परीक्षा – 150 अंक, 2 घंटे का समय। इसमें सामान्य अध्ययन से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
- मुख्य परीक्षा – पात्र उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
- साक्षात्कार – मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अंतिम चरण।
- अंतिम मेरिट सूची प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के आधार पर तैयार की जाएगी।
आवेदन कैसे करें:
- उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर जाकर “ऑनलाइन एप्लीकेशन” सेक्शन में आवेदन कर सकते हैं।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंट निकालना न भूलें।
नोट: आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी पूरी तरह सही और सटीक होनी चाहिए, अन्यथा आवेदन रद्द किया जा सकता है।